#SAFE CLICK-2026 अभियान 2.0 के छठवें दिवस स्वास्थ्य संस्थानों में साइबर सुरक्षा का संदेश*

#SAFE CLICK-2026 अभियान 2.0 के छठवें दिवस स्वास्थ्य संस्थानों में साइबर सुरक्षा का संदेश*

डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया गया जागरूक

itna mat kiya karoपुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK-2026” साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत आज अभियान के छठवें दिवस का विषय “स्वास्थ्य एवं जनसेवा संस्थानों में साइबर जागरूकता” रहा। इस अवसर पर जिले के अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जनसेवा संस्थानों में व्यापक स्तर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।*

*पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों एवं आमजन को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रमों में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930, NCRP पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) के उपयोग एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।*

*आज आयोजित प्रमुख कार्यक्रम*

थाना विंध्यनगर द्वारा विंध्याचल हॉस्पिटल, एनटीपीसी के सभागार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैथोलॉजी स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। राज्य साइबर पुलिस एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जागरूकता सामग्री एवं शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन कर डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी एवं साइबर अपराधों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 03 विशेषज्ञ चिकित्सक, 15 नर्सिंग स्टाफ, 10 पैथोलॉजी स्टाफ तथा 10 अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

थाना नवानगर द्वारा निगाही अस्पताल में चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरका में डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता एवं मेडिकल टीम की उपस्थिति में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर, बैढ़न में “SAFE CLICK-2026” के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों, परिजनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को साइबर अपराधों के नवीन तरीकों एवं उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी गई।

पुलिस चौकी तिनगुड़ी, थाना सरई द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से ग्राम तिनगुड़ी में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत में साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य केन्द्र नगमा में भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस चौकी सासन द्वारा ग्राम तियरा में ग्रामीणजनों को एकत्रित कर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटार में “ऑपरेशन SAFE CLICK-2026” के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हेल्पलाइन 1930, NCRP पोर्टल एवं साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

शिव मंदिर मोरवा में आयोजित “SAFE CLICK-2026” साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मोरवा श्री ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संगीतकार श्री अशोक पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा साइबर सुरक्षा पर आधारित जागरूकता गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। गीत-संगीत के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में सरल एवं प्रभावी तरीके से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य तक साइबर सुरक्षा का संदेश रोचक एवं सहज रूप में पहुंचाना रहा।

*कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करने की सलाह दी गई।*

*सिंगरौली पुलिस की अपील*

किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
डिजिटल अरेस्ट, KYC अपडेट अथवा निवेश के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल एवं संदेशों से सावधान रहें।
किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

*सिंगरौली पुलिस का संकल्प है कि जागरूक नागरिक ही साइबर अपराध मुक्त समाज की सबसे मजबूत नींव हैं।*

SAFE CLICK-2026
“सुरक्षित स्वास्थ्य, सुरक्षित साइबर – जागरूक नागरिक, सशक्त भारत”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]