भा को ख म संघ बीना सोनभद्र उ प्र द्वारा ककरी में जनाक्रोश रैली का आयोजन JBCCI-12 के गठन में विलम्ब को लेकर श्रमिकों का फूटा आक्रोश
भा को ख म संघ बीना सोनभद्र उ प्र द्वारा ककरी में जनाक्रोश रैली का आयोजन
JBCCI-12 के गठन में विलम्ब को लेकर श्रमिकों का फूटा आक्रोश

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
सोनभद्र, 28 जून 2026*: अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर भा को ख म संघ बीना सोनभद्र उ प्र के नेतृत्व में आज ककरी परियोजना में विशाल *जनाक्रोश रैली* का आयोजन किया गया। JBCCI-12 के गठन में हो रहे विलम्ब से आक्रोशित *सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं श्रमिकों* ने रैली में भाग लेकर प्रबंधन के खिलाफ हुंकार भरी।
रैली की *अध्यक्षता श्री के बी राय, अध्यक्ष ककरी परियोजना* ने की एवं *संचालन श्री पवन कुमार शर्मा, महामंत्री* ने किया।
*मुख्य अतिथि* के रूप में *श्री अशोक कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ एवं कंपनी जेसीसी सदस्य, श्री अरुण कुमार दुबे प्रदेश मंत्री, श्री के डी तिवारी केंद्रीय संगठन मंत्री सह स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य एवं श्री आर पी पाण्डेय, कंपनी कल्याण समिति सदस्य* मंच पर उपस्थित रहे।
*वक्ता श्री के डी तिवारी, केंद्रीय संगठन मंत्री सह स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य* ने कहा कि आज ककरी की सड़क पर उतरा मजदूर बता रहा है कि अब सब्र का बांध टूट गया है। 5 साल से एक ही वेतन पर काम कर रहे हैं। प्रबंधन को चेतावनी है – JBCCI-12 का गठन तुरंत करो, वरना ककरी से शुरू हुई ये आग पूरे कोल इंडिया में फैलेगी।
*मुख्य वक्ता श्री अशोक कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री* ने कहा कि ये जनाक्रोश रैली पूरे कोयला क्षेत्र में जाएगी। संगठन मंत्री के नाते मैं कहता हूं – प्रबंधन ने अगर जल्द ही जेबीसीसीआई 12 गठन की घोषणा नहीं की तो उग्र आंदोलन होगा। कोयला मजदूर अब भीख नहीं, हक मांग रहा है।
श्री अरुण कुमार दुबे, प्रदेश मंत्री* ने कहा कि JBCCI-12 को लटकाना श्रमिकों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। *कोल इंडिया मुनाफे में है, लेकिन मजदूर घाटे में है।* ये दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।
रैली में *बीना, ककरी, कृष्णशिला एवं खड़िया परियोजना के अध्यक्ष-सचिव, समस्त केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य* सहित *सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रमिक* उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित:* श्री अनुराग मिश्रा, संयुक्त मंत्री, श्री एस डी तिवारी, श्री नागेन्द्र, श्री आर के सिंह जी, श्री सदानंद जी, श्री बनारसी जी, श्री नरेंद्र, श्री विवेक कुमार, श्री विवेक चौहान, श्री श्रवण, श्री जितेंद्र, श्री दामोदर, श्री स्वतंत्र, श्री विपिन तिवारी, श्री राजकुमार पाल, *श्री अभिषेक ओझा, श्री सोमदत्त दास, श्री किरण साहू, श्री वीरू, श्री ओमप्रकाश, श्री सुशांत* उपस्थित रहे।
रैली शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ककरी से प्रारंभ होकर पूरे आवासीय परिसर में भ्रमण करते हुए पुनः शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में समाप्त हुई।* “JBCCI-12 का गठन करो”, “श्रमिक एकता जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
अंत में श्री के बी राय, अध्यक्ष ककरी परियोजना द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन एवं रैली का समापन किया गया।
*भवदीय*
*पवन कु शर्मा*
*महामंत्री*
*भा को ख म संघ बीना सोनभद्र (उप्र)*
*दिनांक: 28 जून 2026*
