टायर फटने से पलटा कोयला लदा ट्रेलर, हाईवे पर बिखर कोयला

Sonbhadra news: टायर फटने से पलटा कोयला लदा ट्रेलर, हाईवे पर बिखर कोयलाटी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफसोनभद्र (डाला) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर राजमार्ग पर मालोघाट टोल प्लाजा के पास शनिवार करीब 3:00 बजे टायर फटने से कोयला लगा ट्रेलर नियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। खलासी नहीं था, ट्रेलर बाये से डिवाइडर पार कर पलटा जिससे रोड पर कोयला बिखर गया जिस कारण आवागमन में थोड़ी दिक्कत आई टोल कर्मियों ने चोपन थाने को सूचना दे दिया है।
जानकारी के अनुसार कोयला लदा ट्रेलर JH03 AM 9857 रेणुकूट की तरफ से डाला की ओर जा रहा था कि जैसे ही मालोघाट टोल प्लाजा पार किया कि अचानक टायर फटने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में जाकर पलट गया। जिससे हाईवे की एक लेने पूरी तरह से जाम हो गई। जाम की वजह से सड़क के एक लेने पर लंबी कतार लग गई टोल कर्मियों की मदद से कोयला समेटकर यातायात बहाल कराई जा रही हैं टोलकर्मी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक चोपन थाने को सूचना दे दी गई थी, वहीं चालक घटना के बाद फरार था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]