मानव कंकाल बरामदगी से जुड़े सनसनीखेज हत्या प्रकरण में वांछित मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
थाना बीजपुर पुलिस की बड़ी सफलता :-
मानव कंकाल बरामदगी से जुड़े सनसनीखेज हत्या प्रकरण में वांछित मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-67/2026 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस से संबंधित *हत्या प्रकरण में वांछित मुख्य अभियुक्त लाला भैया उर्फ लाले पनिका पुत्र बाल गोविन्द निवासी सिसवा झापर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 44 वर्ष* को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.06.2026 को प्रातः लगभग 08:49 बजे चेतवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.05.2026 को मोटकी मुकुट पहाड़ी धरतीडाड़, थाना बीजपुर क्षेत्र में एक मानव कंकाल बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना बीजपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर उक्त अभियुक्त की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल TVS Sport संख्या UP64AC3775 बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
लाला भैया उर्फ लाले पनिका पुत्र बाल गोविन्द निवासी – सिसवा झापर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र – लगभग 44 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
एक अदद मोटरसाइकिल TVS Sport संख्या UP64AC3775
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
श्री राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बीजपुर जनपद सोनभद्र
उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
हे0का0 भानू प्रताप यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
का0 राहुल गोड़ थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
