थाना बभनी पुलिस द्वारा बरामद माल मसरूका न्यायालय के आदेशानुसार वादी को किया गया सुपुर्द

थाना बभनी पुलिस द्वारा बरामद माल मसरूका न्यायालय के आदेशानुसार वादी को किया गया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश राय* के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस द्वारा अपराधों में बरामद धनराशि को उसके वास्तविक स्वामी तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

मा० न्यायालय अपर सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी, जनपद सोनभद्र के आदेश दिनांक *18.06.2026* के अनुपालन में आज दिनांक *24.06.2026* को संबंधित वादी को बरामद धनराशि नियमानुसार सुपुर्द की गई।

थाना बभनी पर पंजीकृत *मु०अ०सं०-128/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस* से संबंधित बरामद माल मसरूका *₹38,500/-* (अड़तीस हजार पाँच सौ रुपये) वादी *गया प्रसाद यादव पुत्र श्री रामनरायण यादव निवासी ग्राम सेमरिया, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र* को समस्त विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सुपुर्द किया गया।

धनराशि प्राप्त होने पर वादी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा० न्यायालय एवं थाना बभनी पुलिस का आभार प्रकट किया। थाना बभनी पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपराध से संबंधित बरामद संपत्तियों एवं धनराशि को विधिक प्रक्रिया के तहत उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]