थाना कोन पुलिस द्वारा बरामद माल मसरूका न्यायालय के आदेशानुसार वादियों को किया गया सुपुर्द

थाना कोन पुलिस द्वारा बरामद माल मसरूका न्यायालय के आदेशानुसार वादियों को किया गया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्माके निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस द्वारा अपराधों में बरामद की गई धनराशि को उसके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

*मा० न्यायालय अपर सिविल जज (क०श्रे०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी* जनपद सोनभद्र के आदेश दिनांक 16.06.2026 के अनुपालन में आज दिनांक 24.06.2026 को संबंधित वादियों को बरामद धनराशि नियमानुसार सुपुर्द की गई।

थाना कोन पर पंजीकृत *मु०अ०सं०-113/2016 धारा 394, 411 भादवि* से सम्बन्धित बरामद माल मसरूका 15,000 रुपये वादी *प्रेमचन्द उपाध्याय पुत्र स्व० ओमनाथ उपाध्याय निवासी ग्राम बुडबेड़वा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र* को तथा *मु०अ०सं०-129/2016 धारा 392, 411 भादवि* से सम्बन्धित बरामद माल मसरूका 10,100 रुपये वादी *रवीन्द्रनाथ पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र* को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सुपुर्द किया गया।

धनराशि प्राप्त होने पर दोनों वादियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा० न्यायालय एवं थाना कोन पुलिस का आभार प्रकट किया। थाना कोन पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपराध से संबंधित बरामद संपत्तियों एवं धनराशि को विधिक प्रक्रिया के तहत उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]