*थाना बभनी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बभनी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना बभनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-118/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू भारती पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम मनरूडोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 24.06.2026 को प्रातः लगभग 04:25 बजे बभनी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. राजू भारती पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम मनरूडोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 कृष्णानन्द सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
2. का0 सुरेश कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
3. रि0का0 सुमित शुक्ला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]