कस्बा चौकी शाहगंज, पीआरवी एवं रात्रिगस्त ड्यूटी का पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कस्बा चौकी शाहगंज, पीआरवी एवं रात्रिगस्त ड्यूटी का पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा रात्रि में थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत *कस्बा चौकी शाहगंज* का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, सीसीटीवी व्यवस्था, आगन्तुक रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव तथा कार्यालयी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इस दौरान मार्ग में ड्यूटी पर तैनात *पीआरवी वाहनों* एवं *रात्रि गश्त में लगे पुलिसकर्मियों* की चेकिंग की गई तथा उनकी सतर्कता, उपस्थिति एवं ड्यूटी निर्वहन की समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मार्ग में मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई तथा आवश्यक पूछताछ की गई।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
सोनभद्र पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।
