आगामी मुहर्रम पर्व एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस द्वारा किया गया पैदल गश्त
आगामी मुहर्रम पर्व एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस द्वारा किया गया पैदल गश्त
आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन सतर्क
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया पैदल गश्त
आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी मुहर्रम पर्व एवं जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त एवं जनसंवाद कार्यक्रम चलाया गया।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र *श्री अनिल कुमार* द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के वातावरण को बनाए रखने की अपील की गई।साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं।
