थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द
थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश एवं सकुशल बरामदगी हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवक को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
दिनांक 10.06.2026 को थाना विण्ढमगंज पर *गुमशुदगी क्रमांक-05/2026* पंजीकृत की गई थी, जिसमें *अंकित चौबे पुत्र उमाशंकर चौबे, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम पतरिहा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र* के घर से गढ़वा जाने की बात कहकर निकल जाने एवं वापस न आने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा तत्काल तलाश प्रारंभ की गई। दिनांक 11.06.2026 को उपनिरीक्षक नन्दकिशोर यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गुमशुदा युवक को *रेलवे स्टेशन विण्ढमगंज* से सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के उपरांत गुमशुदा के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा सोनभद्र पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 नन्दकिशोर यादव, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 बजरंग यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
4. का0 प्रशान्त मिश्रा, थाना विण्ढमगंज, सोनभद्र जनपद सोनभद्र।
