सोनभद्र: नवटोलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिक युवती का फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र: नवटोलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिक युवती का फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला (सोनभद्र)- चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला नवटोलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिक युवती का शव घर के बाहर टीन सेट ओसारा में लोहे के पाइप में लायलोन के रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मिला जिसके उपरांत परिजन द्वारा डायल 112 नम्बर व चोपन पुलिस को सूचना दी गई ।
युवती का शव लटकते हुए देख परिजनों ने तत्काल ही रस्सी को काट कर शव को निचे उतरवा दिया ।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार के भोर लगभग साढ़े चार बजे चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला नवटोलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय प्रियंका कुमारी पुत्री मनोज केवट निवासी नवटोलिया,कोटा के नाबालिक युवती का शव घर के बाहर दरवाजे पर लगे टीन सेट ओसारा में लोहे के पाइप में लायलोन के रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मिला जिसके उपरांत परिजनों ने डायल 112 नम्बर व चोपन पुलिस को सूचना दी गई और तभी स्वजनों ने तत्काल ही रस्सी को काट कर मृतक शव को निचे उतरवा दिया गया वहीं सूचना पाकर मौके पर डायल 112 नम्बर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई।
वहीं इस घटना को लेकर मृतिका युवती के पिता मनोज केवट ने बताया कि कल रात में पत्नी किरन देवी, विनय कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष, आनंद कुमार उम्र लगभग 12 वर्ष, बेटे मधु कुमारी उम्र लगभग 16 वर्ष, मृतिका प्रियंका कुमारी उम्र लगभग 14 वर्ष दो बेटे और दो बेटियों के साथ के घर के अंदर गलियारा में खाना पिना खाकर सोये हुए थे और भोर लगभग तीन बजे हमारा नींद खुली तो तब तक सब कुछ ठीक था और तभी हमको नींद फिर नींद लग गई तभी पड़ोसियों ने साढ़े चार बजे सोर गुल करने लगे कि हमारी बेटी फांसी से लटकी हुई है जिसे सुन हम लोग भवचक्र रह गए घर में रोना शुरू हो गया वहीं तभी हम लोग आनन फानन में रस्सी को काट कर बेटी को निचे उतरवा गया तब तक बेटी की जान जा चुकी थी वहीं बेटी इस वर्ष कक्षा आठवीं पास की थी,
लेकिन हम लोगों को स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बेटी इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, घर में ऐसा कुछ विवाद नहीं था इसकी जानकारी कोटा प्रधान प्रल्हाद चेरो को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया।
जिसके उपरांत इसकी सूचना डायल 112 नम्बर पुलिस व चोपन थाना की पुलिस को सूचना दी गई।
वहीं सूचना पाकर उपनिरीक्षक विनोद यादव अपने टीम के साथ पहुंचकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]