सोनभद्र सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मान समारोह-

सोनभद्र सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मान समारोह- 2026 का भव्य आयोजन किया गया

रविन्द्र कुमार मोदनवाल, क्राइम एडिटर/मधुपुर
सोनभद्र। जनपद के इतिहास में पहली बार सोशल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवा इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित करने के लिए भव्य “सोनभद्र सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मान समारोह- 2026” का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पंडित मनबोध चौबे एजुकेशनल & सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज आफ फार्मेसी & एलाईड हेल्थ साइंस के द्वारा राबर्ट्सगंज स्थित नंदिनी वाटिका में हर्षोल्लास और उत्सवी वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

जिसकी अध्यक्षता संतोष पटेल विधि मंच जिलाध्यक्ष सोनभद्र अपना दल एस ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे, अधिवक्ता हाईकोर्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अपना दल एस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय शंकर चतुर्वेदी वरिष्ठ पत्रकार, मंडल सलाहकार पर्यटन एवं धर्मार्थ विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, पूर्वांचल मीडिया जिलाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, दिनेश बीयार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बृजेश पाठक संपादक विन्ध्य लिडर, विवेक पांडेय प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच, प्रदिप चौबे पत्रकार, प्रीति सिंह राजपूत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच, स्नेहलता पांडेय महिला मंच जिलाध्यक्ष सोनभद्र, उपस्थित रहे।
समारोह में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सोशल मीडिया क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक बैनरों, होर्डिंग्स एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था, जिसने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे अधिवक्ता हाईकोर्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अपना दल एस ने सभी सम्मानित इन्फ्लुएंसर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने, संस्कृति को संरक्षित करने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का एक सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र के युवा सोशल मीडिया के माध्यम से जिले की प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति, पर्यटन स्थलों और सामाजिक सरोकारों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने वाले युवाओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर उनके कार्यों को पहचान और सम्मान मिला है, जिससे उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर सभी चयनित इन्फ्लुएंसर्स को प्रमाण-पत्र एवं अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं जनपद सोनभद्र के बहुआयामी विकास पर डिजिटल मीडिया की भूमिका पर चर्चा किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद युवाओं के चेहरे पर खुशी और आत्म विश्वास साफ झलक रहा था। पूरे समारोह के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह का माहौल बना रहा। यह आयोजन न केवल सोशल मीडिया क्रिएटर्स के सम्मान का मंच बना, बल्कि जिले के युवाओं, महिलाओं को सकारात्मक दिशा में कार्य करने और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया। पंडित मनबोध चौबे एजुकेशनल & सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एंड सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज आफ फार्मेसी & एलाईड हेल्थ साइंस की इस अनूठी पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान देने के साथ-साथ सोनभद्र की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सम्मानित होने वाले लोगों में रीमा पटेल, ओम प्रकाश, महेश परवाना उर्फ चोथू कबारु, महादेव शर्मा , उज्जवल शुक्ला, सौरभ अग्रहरि , रोहन बरेजा, पिंकी पटेल, रतन ओझा, किट्टी सिंह, अन्नु सिंह आदर्श सिंह, संजना पटेल, हिरन यादव, धनंजय यादव, अंदीप मौर्या , काजल कोल, मनीष सिंह, दिलीप सोनी, शिव सत्येंद्र प्रजापति, संतोष गुप्ता, तौसीफ खान, प्रियांशु शर्मा, आरिफ अली, संजय गुप्ता, रवि सिन्हा, मीनाक्षी सिन्हा, अंकेश पटेल, संदीप सिंह यादव, अंजलि, संजय, निहारिका सिंह, बीमा चौहान, रमेश कुमार, कन्हैयालाल, नीरज कुमार, मोहित पटेल, अर्शद सानू, अनिल कुशवाहा, अवधेश यादव, आस्था अग्रहरि, एड. अजय कुमार मौर्या, कृष्णा अग्रहरि, एड. आरती पांडेय, वैश्णवी वर्मा, इरसाद अहमद, गुड्डू केशरी, नीरज शर्मा, राजन राजा, रोहित साहू, अनिल भारती, आशिष शर्मा, भीम चौधरी, रामकुमार पटेल, सोनू सिंह, विवेक प्रजापति, शिव शंकर विश्वकर्मा, अमरेश कुमार जायसवाल, सुमन, अंशु मौर्या, पंकज तिवारी, सीता गुप्ता, प्रिंस सिंह, गुड़िया, सविता, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, अंकित सिंह, विशेष पांडेय, गौरव पासवान, रोहित, खुशामुद्दीन अंसारी, कार्तिक अग्रहरि, अरविंद सूर्यवंशी, बृजेश कुमार, शुभम राव , शिवम, शिवम अग्रहरी, इं राजू बाबा, सतीश सिंह, यश मिश्रा, रमेश पटेल, हरिओम केशरी, निहाल सिंह,हर्षि, सुरेंद्र मौर्या, शिव नरेश, संतोष कुमार, राकेश , सोनेलाल पटेल, नीतू सिंह राजपूत, अवनीश कुमार यादव, संध्या पिंकी बियार, प्रिया दुबे, पूजा पांडेय इत्यादि इनफ्लुएंसरगणो को सम्मानित किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]