वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा विभिन्न शाखाओं का किया गया साप्ताहिक निरीक्षण
दिनांक-02.06.2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा विभिन्न शाखाओं का किया गया साप्ताहिक निरीक्षण-
आज दिनांक 02.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विशेष जाँच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया सेल, एल0आई0यू0, शक्ति मोबाइल व जनसम्पर्क शाखा(PRO) का निरीक्षण कर अभिलेखों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
