थाना बीजपुर पुलिस द्वारा 02 अंतर्राज्यीय वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना बीजपुर पुलिस द्वारा 02 अंतर्राज्यीय वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बीजपुर *श्री राजेश कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
इसी क्रम में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा मु0नं0-2735/26, धारा 392, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से संबंधित प्रकरण में न्यायालय से वांछित 02 अंतर्राज्यीय वारण्टी अभियुक्तों को दिनांक 01.06.2026 को समय करीब 05:39 बजे सिरसोती (मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बॉर्डर) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. प्रदीप जायसवाल पुत्र जवाहर जायसवाल, निवासी गनियारी रोड, पोस्ट ऑफिस के पास, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 33 वर्ष।
2. श्रीदेव साकेत उर्फ देवा पुत्र स्व0 रामजी साकेत, निवासी जायका होटल के पीछे, गनियारी वार्ड नं0-41, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 26 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 दीनानाथ राम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
3. का0 चन्दन यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
4. रि0का0 निखिल उपाध्याय थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
5. रि0का0 साहिल श्रीवास्तव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
