पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रात्रि भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रात्रि भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रात्रि के समय विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर रात्रि गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न स्थानों पर संचालित चेकिंग प्वाइंट्स, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं सक्रियता का जायजा लिया गया। इस दौरान विशेष रूप से मालवाहक एवं भारी वाहनों की जांच कर ओवरलोडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा अन्य अनियमितताओं की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देश दिए गए कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं रात्रि गश्त को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।

इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था कायम रहे।

सोनभद्र पुलिस का संकल्प: सुरक्षित जनपद, भयमुक्त नागरिक।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]