थाना चोपन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, मु0अ0सं0- 0151/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, मु0अ0सं0- 0151/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0151/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

कृत कार्यवाही-
इसी क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त राजन उर्फ राजेश को दिनांक 31.05.2026 को समय करीब 05:50 बजे रेलवे स्टेशन चोपन क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राजन उर्फ राजेश पुत्र रामचन्द्र, निवासी बेलहत्थी टोला सजहवा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 31 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रामफेर यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2. का0 राहुल यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]