सीटू के 56वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, शहीदों को श्रद्धांजलि एवं श्रमिक एकता सभा आयोजित।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

दुधीचुआ/सिंगरौली, 30 मई 2026।
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर कोलफील्ड लेबर यूनियन, सिंगरौली (सीटू), शाखा दुधीचुआ क्षेत्र द्वारा यूनियन कार्यालय बी-77, सेक्टर-ए, दुधीचुआ में ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं श्रमिक एकता सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों की उपस्थिति में दुधीचुआ क्षेत्र के अध्यक्ष दिवेश टाक के द्वारा सीटू का ध्वज फहराकर की गई। इसके उपरांत सीटू के अमर शहीदों तथा मजदूर आंदोलन के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान संघर्षशील योद्धाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को नमन किया तथा उनके सपनों को साकार करने हेतु मजदूर एकता और संघर्ष को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए सचिव श्री अशोक कुमार धारी ने सीटू के गौरवशाली इतिहास, मजदूर आंदोलन की उपलब्धियों तथा वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीटू ने अपने 56 वर्षों के संघर्षपूर्ण सफर में देश के मजदूरों, किसानों, खेत मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं मेहनतकश जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने श्रमिकों से संगठित होकर मजदूर विरोधी नीतियों, निजीकरण, ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग तथा चार श्रम संहिताओं के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक श्रमिकों के हितों की रक्षा करने वाले मजबूत कानून लागू नहीं किए जाते और मजदूर विरोधी प्रावधानों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मजदूर वर्ग की एकता ही उनके अधिकारों और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री दिवेश कुमार टाक, कोषाध्यक्ष श्री राकेश कुमार चंद्रवंशी, सुरेश प्रसाद महतो, देवासी सरकार, राजू ठाकुर, शैलेश सिंह, आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे।
सभा के दौरान “मजदूर एकता जिंदाबाद”, “सीटू जिंदाबाद”, “दुनिया के मेहनतकशों एक हो”, “अमर शहीद अमर रहें” तथा “संघर्ष हमारा – विजय हमारी” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
अंत में अध्यक्ष श्री दिवेश कुमार टाक ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए श्रमिक एकता को मजबूत बनाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उनके अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
जारीकर्ता
कोलफील्ड लेबर यूनियन, सिंगरौली (सीटू)
शाखा – दुधीचुआ क्षेत्र
कार्यालय – बी-77, सेक्टर-ए, दुधीचुआ, सिंगरौली (म.प्र.)

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]