बकरीद पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु थाना रॉबर्ट्सगंज पर शांति समिति की बैठक आयोजित-

बकरीद पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु थाना रॉबर्ट्सगंज पर शांति समिति की बैठक आयोजित-

आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में उप जिलाधिकारी सदर श्री अश्विनी कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि सभी लोग आपसी समन्वय एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को परंपरागत तरीके से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सामाजिक एकता एवं आपसी विश्वास बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा माहौल खराब करने वाली पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

इसके अतिरिक्त बैठक में पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, धार्मिक स्थलों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की बात कही गई।

उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं द्वारा प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा गया कि सभी लोग मिल-जुलकर बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराएंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]