थाना शक्तिनगर साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही — साइबर फ्रॉड की ₹34,000/- धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस-
थाना शक्तिनगर साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही — साइबर फ्रॉड की ₹34,000/- धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
प्रकरण का विवरण –
आवेदक *रविकान्त तिवारी* पुत्र रामभरोसे निवासी नवजीवन बिहार थाना बिन्धनगर मध्य प्रदेश, हाल पता कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 29.12.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ₹55,000/- की साइबर ठगी की गई थी।
घटना के संबंध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल *cybercrime.gov.in* पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस कार्यवाही –
थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित खातों में फ्रॉड की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया। तत्पश्चात NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार किया गया। प्रभावी समन्वय एवं त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि में से कुल ₹34,000/- (चौंतीस हजार रुपये) सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम –
1. श्री सतेन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. का0 चन्दन पाल, साइबर हेल्प डेस्क थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
जनहित में अपील –
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर *1930* पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर सूचना दें। साथ ही *cybercrime.gov.in* पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
