थाना कोन पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 04 अंतर्राज्यीय गौतस्करों को किया गया गिरफ्तार।

थाना कोन पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 04 अंतर्राज्यीय गौतस्करों को किया गया गिरफ्तार।
क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 15 गोवंश बरामद।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 21.05.2026 को समय लगभग 21:00 बजे थाना कोन पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम ससनई में कार्रवाई करते हुए 15 गोवंशों को क्रूरता पूर्वक पैदल हांककर ले जा रहे 04 अंतर्राज्यीय गौतस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गोवंशों में 09 बैल, 03 गाय, 02 बछिया एवं 01 बछड़ा शामिल हैं।

उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद गोवंशों को नियमानुसार सुपुर्दगी में देते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण—
1. बबलू चौधरी पुत्र विष्णु चौधरी निवासी हासनदाग थाना मेराल जनपद गढ़वा, झारखंड, उम्र लगभग 40 वर्ष।
2. रामलाल चौधरी पुत्र कामेश्वर चौधरी निवासी हरादाग कला थाना रमना जनपद गढ़वा, झारखंड, उम्र लगभग 40 वर्ष।
3. विष्णु चौधरी पुत्र भंगी चौधरी निवासी हासनदाग थाना मेराल जनपद गढ़वा, झारखंड, उम्र लगभग 58 वर्ष।
4. धुरमल चौधरी पुत्र स्व0 सहदेव चौधरी निवासी हरादाग कला थाना रमना जनपद गढ़वा, झारखंड, उम्र लगभग 51 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—
1. प्र0नि0 श्री संजीव कुमार सिंह, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी चकरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 वृजनाथ यादव, चौकी प्रभारी चननी थाना कोन जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 वीरेन्द्र राय, चौकी प्रभारी पोखरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 राजेश यादव, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 विपिन जायसवाल, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
7. का0 सूरज कुमार, चौकी चकरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र।
8. का0 राजेश कुमार, चौकी रानीडीह थाना कोन जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]