थाना शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी/अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद

थाना शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी/अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येन्द्र राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई।

दिनांक 18.05.2026 को उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रामलल्लू पुत्र स्व0 पहलू निवासी बरवानी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष को उसके घर से 28 पाउच देशी शराब ब्लू लाइम (प्रति पाउच 200 एमएल) बरामद कर समय 14.20 बजे गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण नंदलाल विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राजेश्वर निवासी ग्राम अटारी रोड थाना अटारी रोड जिला पलामू झारखंड उम्र करीब 61 वर्ष तथा धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राजेश्वर निवासी उपरोक्त उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 कैन कार्ल्सबर्ग एलीफैंट बीयर, 06 कैन किंगफिशर बीयर, मैजिक मोमेंट्स क्वार्टर 02 बोतल, इम्पीरियल ब्लू क्वार्टर 03 बोतल, मैकडॉवेल्स क्वार्टर 02 बोतल, रॉयल स्टैग क्वार्टर 03 बोतल, 8 पीएम क्वार्टर 01 बोतल तथा 01 पाउच देशी शराब बंटी बबली कुल मात्रा 7 लीटर 360 मिली अवैध शराब बरामद की गई। उक्त के संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 96/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01. रामलल्लू पुत्र स्व0 पहलू निवासी बरवानी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 55 वर्ष।
02. नंदलाल विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राजेश्वर निवासी ग्राम अटारी रोड थाना अटारी रोड जिला पलामू झारखंड, उम्र करीब 61 वर्ष।
03. धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राजेश्वर निवासी ग्राम अटारी रोड थाना अटारी रोड जिला पलामू झारखंड, उम्र करीब 42 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 रामजी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 निधि थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4. का0 सत्यम सरोज थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]