अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना पिपरी में क्राइम मीटिंग कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना पिपरी में क्राइम मीटिंग कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त

आज दिनांक 18.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार द्वारा थाना पिपरी पर क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्यवाहियों, महिला संबंधी अपराधों एवं बीट पुलिसिंग की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आगामी त्यौहारों एवं जनसामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

क्राइम मीटिंग उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना पिपरी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]