जनपद पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 06 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना रामपुर बरकोनिया 03, थाना रायपुर 01 व थाना विण्ढ़मगंज 02), न्यायालय भेजे गये-

जनपद पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 06 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना रामपुर बरकोनिया 03, थाना रायपुर 01 व थाना विण्ढ़मगंज 02), न्यायालय भेजे गये-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) श्री ऋषभ रूणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद में गैंगेस्टर एक्ट के वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया एवं थाना रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

*थाना रामपुर बरकोनिया-*
इसी क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा दिनांक 12.05.2026 को समय करीब 20.15 बजे ग्राम पटना स्थित वन विभाग कार्यालय के पास तिराहे से मुखबिर खास की सूचना पर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण में-
1. रामजियावन पुत्र गुलाब धांगर निवासी ग्राम पटना थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
2. धीरेन्द्र उर्फ धुरेन्दर पुत्र रामवृक्ष निवासी सिलथम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, हाल पता ग्राम दरमा टोला धरमपुरवा थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
3. गनेश उर्फ वीरू उर्फ गणेश पुत्र बुद्धी निवासी ग्राम दरमा टोला धरमपुरवा थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
उक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0-93/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा मु0अ0सं0-45/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र पर अभियोग पंजीकृत है। उक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद यादव, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रामनिवास यादव, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
3. का0 सुनील कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
4. रि0का0 सुनील कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

थाना रायपुर-
थाना रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.05.2026 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं तलाश वांछित अपराधी के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-76/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप मौर्या पुत्र ओमप्रकाश उर्फ राजकुमार मौर्या निवासी ग्राम तीनताली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को बहद ग्राम सोहदवल मेन रोड से समय करीब 07.54 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संदीप मौर्या पुत्र ओमप्रकाश उर्फ राजकुमार मौर्या निवासी ग्राम तीनताली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

थाना रायपुर पुलिस टीम-
1. उ0नि0 शमशेर यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 कृष्णा राय, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
3. रि0का0 सिंह सचिन, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

थाना विण्ढ़मगंज –
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 12.05.2026 को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड विण्ढमगंज से गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम, 1986 तथा मु0अ0सं0-09/2026 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त मा० न्यायालय/जेल रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. अशोक यादव पुत्र सुरेश प्रसाद यादव निवासी ग्राम घिवही थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
2. सुरेश यादव पुत्र स्व० रामअवतार यादव निवासी साउडीह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र।

थाना विण्ढ़मगंज पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 महफूज अली, थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 फिरोज अहमद थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]