कौन है कृष्णानंद पांडेय, जिसने कभी प्रतीक यादव को दी थी धमकी

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो चुका है. प्रतीक की मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाए जताई जा रही हैं. इस बीच एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है कृष्णानंद पांडेय की.

कृष्णानंद पांडेय, उसकी पत्नी वंदना पांडेय और पिता अशोक कुमार पांडेय के खिलाफ प्रतीक यादव ने लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी. प्रतीक यादव ने करोड़ों रुपये की ठगी और धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. कृष्णानंद पांडेय का परिवार लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में रहता है. प्रतीक ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने बिजनेस के नाम पर प्रतीक से करोड़ों रुपये लिए और जब पैसे लौटाने की बात आई तो धमकी पर उतर आए.

साल 2012 में प्रतीक यादव कृष्णानंद पांडेय से मिला थे
प्रतीक यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी मुलाकात साल 2011-12 में कृष्णानंद पांडेय से हुई थी. कृष्णानंद ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताया था और शहीद पथ के आसपास जमीन खरीदकर इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव दिया था. प्रतीक उनकी बातों में आकर साल 2015 में एक कंपनी में प्रमोटर के तौर पर शामिल हुए, जबकि डायरेक्टर के तौर पर कृष्णानंद पांडेय और एक दूसरी कंपनी यूएस विस्ट को शामिल किया गया था.

प्रतीक से बार-बार कृष्णानंद पांडेय ने मांगे थे पैसे
प्रतीक यादव ने बताया था कि शुरू में सबकुछ ठीक था. लेकिन बाद में कृष्णानंद ने निजी जरूरतों का हवाला देकर उधार मांगना शुरू कर दिया था. प्रतीक ने बार-बार उसके कहने पर रकम दी थी. फिर साल 2020 में प्रतीक को कोविड हो गया और लंबे समय तक उनका इलाज चला. इस दौरान साल 2022 के सितंबर महीने में उनकी मां, अक्टूबर में पिता और नवंबर में मामा का निधन हो गया.

प्रतीक को पॉक्सो के केस में फंसाने की दी थी धमकी
शारीरिक और मानसिक तौर पर टूट चुके प्रतीक ने बार-बार कृष्णानंद पांडेय से पैसे की मांग की. लेकिन तब कृष्णानंद ने पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में फंसाने और फर्जी ऑ़डियो वायरल करने की धमकी दी थी. प्रतीक ने यह भी आरोप लगाया था कि कृष्णानंद पांडेय और उसकी पत्नी ने फोन और ईमेल के जरिए चार से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]