सीएम योगी राज्य को एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास सीएम योगी शनिवार यानी 16 मई करेंगे

योगी सरकार राज्य को एक के बाद एक लगातार नई सौगात दे रही है. अब सीएम योगी राज्य को एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का तोहफा देने वाले हैं. जिसका शिलान्यास सीएम योगी शनिवार यानी 16 मई करेंगे.
दरअसल, सीएम योगी के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है. सीएम योगी ने क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी. जिसके लिए बजट भी जारी किया जा चुका है. अब सीएम योगी इस स्टेडियम का शिलान्यास करने जा रहे हैं. उसके बाद स्टेडियम के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. जब ये स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा तब इस क्षेत्र में क्रिकेट के दीवानों की भीड़ उमड़ेगी.
कितनी आएगी क्रिकेट स्टेडियम बनाने की लागत?
बता दें कि ये क्रिकेट स्टेडियम राज्य का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा. जबकि इस क्षेत्र का पहला. इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को बनाने में 392.94 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इस क्रिकेट स्टेडियम को गोरखपुर- वाराणसी राजमार्ग पर ताल नदोर में बनाया जा रहा है. जिसके निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 63.39 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं. साथ ही स्टेडियम बनाने के लिए एलाइनमेंट, मिट्टी भराई, लेवलिंग बड़े निर्माण उपकरणों को लगाने का काम भी शुरू हो चुका है.
सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है ये क्रिकेट स्टेडियम
गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया है किस्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम स्थल निरीक्षण किया. शिलान्यास के लिए जरूरी सुविधाओं को तैयार किए जाने का निर्देश दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर को आने वाले समय में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के जरिये वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर खेल के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए मशहूर हो जाएगा. उन्होंने बताया कि गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है.
वाराणसी में भी बन रहा स्टेडियम
बता दें कि फिलहाल यूपी के कानपुर लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मौजूद हैं. जबकि वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण चल रहा है. सीएम योगी ने जब गोरखपुर में राज्य का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की मंशा जताई तो सबसे पहली जरूरत अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप पर्याप्त जमीन की पड़ी. इसके लिए जिला प्रशासन ने गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ताल नदोर में भूमि चिन्हित की. बता दें कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने इस स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.
46 एकड़ जमीन पर बनेगा क्रिकेट स्टेडियम
गोरखपुर में प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 46 एकड़ जमीन पर किया जाएगा. जिसमें 30 हजार दर्शकों के एक साथ बैठने की सुविधा होगी. जो ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ के हिसाब से बनेगा. इसके ग्राउंड पर खिलाड़ियों के लिए 7 प्लेइंग पिच 4 प्रैक्टिस पिच बनाई जाएंगी. जबकि स्टेडियम के पूर्वी पश्चिमी स्टैंड में प्रत्येक में 14,490 दर्शक बैठने की सुविधा होगी. जबकि नार्थ पैवेलियन मीडिया साउथ पैवेलियन विशिष्टजन के लिए बनाया जाएगा. इस क्रिकेट स्टेडियम पर रात में भी मैचों का आयोजन हो सकेगा. इसके लिए मेन स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के चार हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी. जहां क्रिकेट के अलावा अन्य बड़े आयोजन भी हो सकेंगे.
