सवारियों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत पांच घायल ।
सवारियों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत पांच घायल ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र -जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को सेमिया गांव के समीप सवारियों से भरी ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खाई में पलट गई जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई दुर्घटना में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए जिन्हें तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया |

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को सेमिया गांव के समीप एक आटो सवारी लेकिन चोपन की तरफ आ रही थी जैसे ही पुलिया के नजदीक पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई उधर पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहीं मृतक महिला निशा देवी उम्र लगभग 32 वर्ष के शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई बताया जा रहा है कि आटो चालक नशे में था जिससे यह दुर्घटना घटी।
