थाना कोन पुलिस द्वारा 10 वर्षों से फरार एवं न्यायालय में हाजिर न होने वाले 01 नफर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कोन पुलिस द्वारा 10 वर्षों से फरार एवं न्यायालय में हाजिर न होने वाले 01 नफर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आज दिनांक 12.05.2026 को थाना कोन पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा निर्गत वारंट के वारंटी अभियुक्त लक्ष्मी नरायण सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सिद्दी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त विगत लगभग 10 वर्षों से मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों की अवहेलना करते हुए फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही भी कराई गई थी। थाना कोन पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
लक्ष्मी नरायण सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सिद्दी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष।
अपराधिक इतिहास-
1- एसटी नं0-1980/01 धारा 5/26, 41/42 वन संरक्षण अधिनियम, धारा 379/411 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति नुकसान अधिनियम।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र
2. हे0का0 शिवकुमार यादव, चौकी चकरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 सुरेश कुमार, थाना कोन जनपद सोनभद्र
