अनुषंगिक संगठन का आभार वैचारिक परिवार का आभार ।।
राजू यादव क्राईम प्रधान संपादक भारतीय मजदूर संघ हमेशा से आनुषंगिक संगठनों को मजबूत बनाने के लिए सहयोग में लगा रहता है और इन्हें मजबूत करने हेतु समन्वय बैठक में जाना, सभाएं करना, जनसंपर्क करना आदि कार्य करते आया है लेकिन सोनभद्र और कोयले में संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है कि आनुषंगिक संगठन के प्रतिनिधि समानुपातिक सहयोग कि भूमिका निर्वहन करते हुए भारतीय मजदूर संघ को मजबूत करने के लिए विचार परिवार कि चर्चा वार्ता केवल पहली बार आयोजित ही नहीं किए वरन् चर्चा के दौरान भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को पूर्णरूप से आश्वस्त किया कि श्रमिकों के शोषण की लड़ाई में भारतीय मजदूर संघ अकेला नहीं है बल्कि हम आनुषंगिक संगठन के लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ है |
विशेषकर जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने अपनत्व का भाव जगाते हुए कहा कि हमसब “ माँ भारती को परम वैभव पर ले जाने के “ एक ही पवित्र मूल उद्देश्य को लेकर कार्य करने वाले विचार परिवार के संगठन हैं । इस मूल उद्देश्य के कारण ही हम सब समय समय पर समन्वय वार्ता बैठक आदि में मिलते जुलते रहते हैं हमेशा एक दूसरे भ्रातृत्व रूप में सहयोग करना हमसबका नैतिक कर्तव्य है उद्बोधन के दौरान एन सी एल में में हो रहे श्रमिकों के शोषण को लेकर आपकी पीड़ा भी झलकी और आपने चेताया कि देश द्रोही ताक़तों को प्रश्रय देकर कुछ चुनिन्दा शीर्ष अधिकारी श्रमिकों का शोषण कर रहे हैं ऐसे चुनिंदा अधिकारियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर हमें अवगत करायें इन्हें हम हम यहाँ से लेकर दिल्ली तक बेनक़ाब करेंगे.
आपके इस ईश्वरीय कार्यके निमित्त हुए प्रवास और उद्बोधन ने कार्यकर्ताओं और श्रमिकों में उत्साह और जोश का संचार कर दिया जिसके लिए हमारा संगठन आप सहित सभी आनुषंगिक संगठनों का आभार व्यक्त करता है । इस चर्चा वार्ता में शामिल मातृ संगठन के दायित्ववान पदाधिकारी , सभी आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारीगण, अपनी केंद्रीय यूनियन के समस्त पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य , परियोजनाओं के अध्यक्ष/ सचिव पदाधिकारी एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता गण का भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीना की ओर से इस आशा एवं विश्वास के साथ आभार व्यक्त करते हैं कि आगे भी समय समय पर इस तरह की चर्चा वार्ता आयोजित कर हमाबका मार्गदर्शन कर सहयोग करते रहेंगे ।
