अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा थाना जुगैल का निरीक्षण कर अर्दली रूम एवं गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा थाना जुगैल का निरीक्षण कर अर्दली रूम एवं गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-

आज दिनांक 09.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार द्वारा थाना जुगैल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में अर्दली रूम किया गया, जिसमें थाना कार्यालय के अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों, मालखाना, हवालात, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात थाना जुगैल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षीगण के प्रशिक्षण रजिस्टर एवं प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं व्यवहारिक दक्षता के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। इसके उपरांत थाना जुगैल पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही, फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त, बैंक/वाहन चेकिंग तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]