क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा-
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा-

आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही सड़क एवं बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण न करने हेतु सख्त हिदायत दी गयी तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान आमजन में सुरक्षा का एहसास कराते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी। पुलिस टीम को सतर्कता के साथ नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
