थाना अनपरा की साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही—पीड़ित को वापस कराए ₹25,000/- रुपये
थाना अनपरा की साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही—पीड़ित को वापस कराए ₹25,000/- रुपये

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
आवेदक हरिराम वर्मा पुत्र स्व० श्रीराम वर्मा, निवासी रेनूसागर कॉलोनी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 29.12.2024 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को रिश्तेदार बताकर हॉस्पिटल में भर्ती होने का बहाना बनाकर कुल ₹70,000/- की साइबर ठगी की गई थी। उक्त संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर एवं NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई थी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई धनराशि को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक की होल्ड की गई धनराशि में से ₹25,000/- सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस कराए गए।
धनराशि वापस कराने वाली टीम:
01. उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
साइबर जागरूकता हेतु अपील:
▪ साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
▪ अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
▪ अपनी बैंकिंग/व्यक्तिगत जानकारी, OTP, पासवर्ड आदि किसी के साथ साझा न करें।
