सिंगरौली सोनभद्र में गर्मी का सितम पारा 40 डिग्री के सेल्सियम से अधिक तापमान।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक ।(शक्तिनगर)सिंगरौली सोनभद्र में गर्मी का कहर जारी है तापमान 40 डिग्री के बीच पहुंच गया है। जिससे लोगों का जीना माहौल हो गया है। मौसम विभाग का अगले कुछ दिनों में लू चलने का अलर्ट जारी।

जनजीवन पर असर:-दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा लोग घरों में दुबकने को मजबूर। परंतु इसका असर उन लोगों के ऊपर पड़ रहा है जो कार्य प्रति एवं शिक्षा के प्रति कार्यरत है। जैसे की परियोजना ओबी माइंस सिविल वर्क रोड वर्क व्यापार से संबंधित विद्यालय जाने को बच्चों से संबंधित ऐसे लोग एवं बच्चे मजबूर हैं तापमान की डिग्री को झेलने को ऐसे में कार्य कर रहे मजदूरों को कंपनी द्वारा व्यवस्थापक द्वारा उचित समय पर विश्राम की व्यवस्था एवं नींबू पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए बच्चों के लिए जो विद्यालय जा रहे हैं या विद्यालय से वापस हो रहे हैं उस बीच शिक्षक का यह फर्ज बनता है की बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ धूप से बचाव का भी उपाय बताएं।

बढ़ते तापमान से बचाव:-नींबू पानी सतू गन्ने का जूस इत्यादि पदार्थ का सेवन करें हल्के कपड़े पहने 12:00 बजे से 3:00 बजे तक बेफिजूल घरों से बाहर ना निकले हो सके तो पशु पक्षी के लिए अपने-अपने घरों के बाहर जल एवं भोजन का प्रबंध करें ताकि खुद को बचाव कर सके एवं पशु पक्षियों को भी बचाव कर सके। विशेष दृश्य:-लोग गमछा टोपी छाते का प्रयोग कर रहे हैं।गने का रस लस्सी के दुकानों पर भीड़। प्रशासन मौसम विभाग का निवेदन जनता जीव जंतु पशु पक्षी के लिए जगह-जगह पानी छांव भोजन का भी प्रबंध करें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]