वाराणसी इलाज कराने लाए सेवानिवृत कर्मचारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
वाराणसी इलाज कराने लाए सेवानिवृत कर्मचारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र (हाथीनाला) हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के रानीताली टोले के एक सेवानिवृत कर्मचारी का हालत बिगड़ने पर रविवार की सुबह वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेवालाल पुत्र स्वर्गीय रजलाल उम्र 68 वर्ष निवासी बेलहत्थी (रानीताली) थाना हाथीनाला,जनपद सोनभद्र, ओबरा थर्मल पावर से मार्च 2018 में सेवानिवृत होकर अपने पैतृक गांव रानीताली में सपरिवार निवासरत थे! एक पुत्री ज्ञान कुमारी एवं तीन पुत्र बजरंगी कुमार, गिलेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार की शादी विवाह से भी निवृत हो चुके थे। विगत कुछ महीनो से उनका तबीयत अस्वस्थ चल रहा था। जिनका इलाज बी.एच.यू.वाराणसी में चल रहा था। परंतु 18 अप्रैल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उनके परिजन पुनः बी.एच.यू.वाराणसी लेकर गए व उनका वहां इलाज चल रहा था कि अचानक तबियत बिगड़ता देख चिकित्सको ने रविवार को हेरिटेज के लिए रेफर कर दिया। आनन फानन में परिजन हेरिटेज पहुंचे ही थे कि मुख्य गेट पर 19 अप्रैल की सुबह 10.50 बजे उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस लेकर हमेशा हमेशा के लिए

परलोक के वासी हो गए। वे अपने पीछे पत्नी,एक पुत्री व तीन पुत्र,नाती,पोता छोड़ गए। उनके दामाद रमाशंकर भारती पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ब स पा दुद्धी एवं पूर्व ग्राम प्रधान पुर्नवास महुअरिया ने बताया हार्ड प्राब्लम था जिसका आपरेशन हो चुका था।इस समय फेफड़े में दिक्कत चल रहा था।दुखद समाचार सुनकर सगे संबंधी नात रिश्तेदार की आंखें नम हो गई। व हर कोई उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान रानीताली पहुंचने लगे। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गई। मेवालाल एक सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्ति थे उनके मृत्यु से पुरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर तरफ उनके जीवन काल की चर्चा होती रही। असमय मेवालाल के निधन से पुरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है,परिजन जल्दी- जल्दी बेहोश हो जा रहें हैं।
आज 19 अप्रैल रविवार को शाम 6:00 बजे हाथीनाला डायवर्ट सिटी पार्क स्थित श्मशान घाट पर नेशनल सोनभद्र टाइम्स टीम के ब्यूरो चीफ टी.एल. भास्कर, दीप्तिमान बनर्जी प्रधानाध्यापक रानीताली, कैलाश सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस थाना ओबरा, आयुष चंद्रा, रजत कुमार आशीर्वाद फ्यूल रानीताली, देव कुमार j.e. राजकुमार प्रधान प्रतिनिधि बेलहत्थी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा दुद्धी, एवं पूर्व प्रधान पुनर्वास महुअरिया रमाशंकर भारती, एवं सैकड़ो ग्राम वासी नात रिश्तेदार के समक्ष उनके ज्येष्ठ पुत्र बजरंगी कुमार शिक्षक के हाथों द्वारा मुखाग्नि दी गई।
