ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगरौली बैढ़न से बड़ी खबर।। दिनदहाड़े बैंकऑफ़ महाराष्ट्र में लूट हथियारबंद बदमाश 20 लाख नगद व किलोभर सोना लेकर फरार।।
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक सिंगरौली/बैढ़न। बैढ़न थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 12:50 बजे बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बदमाश बैंक के बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि चार बदमाश अंदर घुस गए। सभी के हाथों में हथियार थे, जिससे बैंक में मौजूद कर्मचारी व ग्राहक दहशत में आ गए। 
बदमाशों ने बैंक से करीब 19–20 लाख रुपये नकद और लगभग 6–7 किलो सोना लूट लिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल से बैढ़न -गनियारी होते हुए उत्तर प्रदेश के बीजपुर की ओर फरार हो गए। बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे—एक नीले रंग की अपाचे बाइक पर तीन लोग और दूसरी काले रंग की बाइक पर दो लोग बैठे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर बीच में गहरे नीले/काले रंग का बड़ा झोला रखा हुआ था, जिसमें लूटा गया सामान रखा गया था। बाइक चला रहा आरोपी नीले रंग की शर्ट पहने था, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति हल्के आसमानी रंग की शर्ट और हेलमेट पहने हुए था। सभी आरोपी पतले-दुबले कद-काठी के बताए जा रहे हैं, हल्की दाढ़ी रखे हुए थे और उनमें से एक के बाल अपेक्षाकृत बड़े थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। फरार बदमाशों की तलाश के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
