Update सोनभद्र:सीखड़ में भीम युवा दल ने मनाई अम्बेडकर जयंती

सोनभद्र:सीखड़ में भीम युवा दल ने मनाई अम्बेडकर जयंती.

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
ब्लॉक सीखड़ पूरा देश संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है. डॉ आंबेडकर सिर्फ दलितों के हीं नहीं पूरे समाज के नायक है. हमारा लोकतंत्र जितना मजबूत होता जाएगा बाबा साहब का महत्व उतना ही बढ़ता जाएगा.
उक्त बातें अपने उद्बोधन में भीम युवा दल के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने ग्रामीण वासियों तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही . उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब को प्रतिमा बनाकर पूजने से ज्यादा उनके विचारों को पढ़ने की आवश्यकता है.
ग्राम सीखड़ के दलित बस्ती में पिछले 10 सालों से भीम युवा दल शानदार तरीके से बाबा साहब की जयंती मानती आ रहा हैं. बता दे कि इससे पहले संस्था द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गईं जिसमें दर्जनों विद्यार्थियों ने सहभागिता की. कार्यक्रम शाम को आयोजित किया गया तथा गांव के गणमान्य लोगों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाएं गये और उन्हें नमन किया गया.
रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए जिनमें भाषण तथा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]