बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर चोपन क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर चोपन क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

संवाददाता सद्दाम कुरेशी

चोपन/सोनभद्र – मंगलवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विस्तारित क्षेत्र में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला केंद्रीय विद्यालय की टीम और ददुआ टीम के बीच खेला गया, जिसमें ददुआ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और इस श्रृंखला पर अपना कब्जा जमाया।
इस आयोजन से क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा मिला और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
वही संचालन कर रहे सतीश कुमार यादव ने भी जमकर लोगों में उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर गणेश यादव, सत्यदेव पांडेय, बलवंत कुशवाहा, नजमुद्दीन इदरिशी, मनोज कुमार, अजित कुमार, मोनू, रोशन इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]