दुर्घटनाओं को दावत दे रहा,नाली का क्षतिग्रस्त पटिया

दुर्घटनाओं को दावत दे रहा,नाली का क्षतिग्रस्त पटिया

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी/ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजूरी स्थित प्राथमिक स्कूल के पार जाबर को जोड़ने वाली लिंक मांग पर ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर कराए गए नाली की सफाई उपरांत करीब आधे नाली की दोनों छोर से पटिया को ढलवाया गया लेकिन करीब चार माह बाद भी बीच के क्षतिग्रस्त नाली के ऊपर पटिए को ढलवाया नहीं गया ।ग्रामीण जानकी प्रसाद ,बृजेश कुमार ,दीपक

कुमार ,ओमप्रकाश, विवेक कुमार आदि ने बताया कि क्षतिग्रस्त पटिया को ढलवाने के लिए ठेकेदार द्वारा एक बार प्रयास किया गया लेकिन किन्हीं कारणों से ढलाई नहीं हुई।अक्सर यहां दुर्घटना होते रहते है,छोटी गाड़ियों का फसना तो आम हो गया है।इसकी शिकायत सेक्रेट्री एवं ग्राम प्रधान से सैकड़ों बार मौखिक रूप से किया गया लेकिन उदासीनता से आए दिन राहगीर परेशान हो रहे है।और जिम्मेदार बड़े दुर्घटना के इंतजार में है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]