थाना एएचटी सोनभद्र द्वारा बालश्रम/भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु चलाया गया अभियान, लोगों को किया गया जागरूक-
थाना एएचटी सोनभद्र द्वारा बालश्रम/भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु चलाया गया अभियान, लोगों को किया गया जागरूक-

शासनादेश के अनुपालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर चलाए जा रहे बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11.04.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस

अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में थाना एएचटी सोनभद्र पुलिस टीम द्वारा चोपन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग/निरीक्षण किया गया। इस दौरान आमजन, होटल/ढाबा संचालकों एवं दुकानदारों को बाल विवाह, बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया तथा सख्त हिदायत दी गई कि नाबालिग बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम न कराया जाए।
अभियान में शामिल पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, थाना एएचटी सोनभद्र।
2. मुख्य आरक्षी धनंजय यादव।
3. आरक्षी पंकज कुमार।
4. महिला आरक्षी शालिनी वैश्य।
