सड़क दुर्घटना में सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी जाते समय ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर घायल,

सड़क दुर्घटना में सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी जाते समय ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर घायल,

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र स्थित गुरमुरा टोला में खाना खजाना के समीप शुक्रवार शाम एक साइकिल सवार ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र(CHC) भेजा गया!

जानकारी के अनुसार कोटा ग्राम पंचायत के गुरमुरा टोला के (झिंगट खोली) निवासी शंकर देव गोड़ पुत्र अमर सिंह गोड़ शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे मालोघाट टोल प्लाजा पर अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायल शंकर देव गोड़ को चोपन सीएचसी पहुंचाया। घटना के बाद लोगों ने ट्रेलर चालक को वाहन सहित पकड़ लिया और उसे चोपन पुलिस के हवाले कर दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]