ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, थाना हाथीनाला पर मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण
ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, थाना हाथीनाला पर मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए

जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत आज दिनांक 05.04.2026 को थाना हाथीनाला परिसर में विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 68 मुकदमों के मुकदमाती माल (अवैध शराब) का विधिक रूप से निस्तारण कराया गया।

उक्त कार्यवाही सक्षम मजिस्ट्रेट/राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। निस्तारण के दौरान बरामद शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों का ध्यान रखते हुए विधिवत रूप से नष्ट किया गया, जिससे इसके दुरुपयोग एवं पुनः अवैध प्रचलन की संभावना पूर्णतः समाप्त की जा सके।
नष्ट की गई मदिरा का विवरण निम्नवत है—
देसी शराब – 650 लीटर
अंग्रेजी शराब – 7283 लीटर
