साइबर टीम थाना अनपरा ने ₹18,000 आवेदक के खाते में सुरक्षित लौटाया
साइबर टीम थाना अनपरा ने ₹18,000 आवेदक के खाते में सुरक्षित लौटाया

थाना अनपरा की साइबर टीम ने आवेदक *नैन कुमार सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह, निवासी ATP कॉलोनी, अनपरा* को हुई धोखाधड़ी के मामले में *₹18,000* उसकी मूल बैंक खाते में सुरक्षित रूप से वापस कराया।
दिनांक *30.03.2026* को आवेदक ने गलती से फोन पे के माध्यम से अज्ञात नंबर पर ₹18,000 ट्रांसफर कर दिया था। इस पर आवेदक ने साइबर हेल्पलाइन *1930* एवं *cybercrime.gov.in* पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के नेतृत्व में साइबर टीम ने *NCRP पोर्टल* के माध्यम से धनराशि को होल्ड कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। तत्पश्चात संबंधित बैंक शाखा को पत्राचार कर धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में लौटाई गई।
धनराशि वापसी में सहयोग देने वाली टीम:
1. श्री सत्येन्द्र कुमार राय* – प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा
2. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द* – साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा
साइबर जागरूकता हेतु अपील:
व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे *आधार, पैन, पासवर्ड, OTP* किसी के साथ साझा न करें।
अनजान *QR कोड या लिंक पर क्लिक न करें*।
साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत *1930* पर कॉल करें या नजदीकी थाने / *lcybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराएं।
