महिला मंडली के नेतृत्व में सामूहिक सुंदरकांड एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ श्री हनुमान जन्मोत्सव।।

I.B विद्युत बिहार कॉलोनी एनटीपीसी शक्तिनगर सोनभद्र

राजू यादव क्राइम संपादक

एनटीपीसी परिसर स्थित I बी टाइप में रहने वाले सनातन परिवार की महिलाओं ने श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ सामूहिक सुन्दरकाण्ड, श्री हनुमान चालीसा एवं भंडारा के साथ संपन्न किया। विदित है कि महिला मंडली अपने समूह के साथ प्रत्येक माह सुन्दरकाण्ड एवं चालीसा के साथ कार्यक्रम संपन्न करता आ रहा है जिससे परिवारों में एवं विशेष तौर पर बच्चों में सनातन धर्म के प्रति आस्था एवं विधिविधान से परिचित होने का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से पद्मा श्रीवास्तव, अंजली सिंह, अंजली सेठ, अर्चना बंसल, हनी मिश्रा, प्रियमबदा पाण्डेय, सीमा मिश्रा, अनीता नेगी, प्रमिला बंसल, वसुंधरा मिश्रा, राजनंदनी बंसल, रश्मि मिश्रा, पूजा बंसल, अन्नू दुबे, पूजा गिरी, सरिता जैन, सरिता पाण्डेय, गीता, अन्नू, अंजिका के अलावा एनटीपीसी परिसर से कई अधिकारीगण एवं परिसर रहवासी सपरिवार उपस्थित थे। विदित है कि शक्तिनगर परिक्षेत्र के कई स्थानों से उमंग एवं आस्था के साथ श्री हनुमान जी की शोभा यात्रा एवं झांकी निकली जिसके उपरांत मां ज्वालामुखी मंदिर पर महा आरती के साथ संपन्न हुई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]