सोनभद्र: दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में दो बाइक सवार समेत एक बालक को मामूली चोट, एक गंभीर घायल

सोनभद्र: दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में दो बाइक सवार समेत एक बालक को मामूली चोट, एक गंभीर घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली चौराहे पर गुरुवार की दोपहर में दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। जिस पर सवार तीन युवक और एक 12 वर्षीय बालक सहित कुल 4 घायल हो गए।

जानकारी मुताबिक परासपानी से हाथीनाला की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक कमलेश और कृष्ण कुमार

निवासीगण ग्राम बेलहत्थी टोला कोड़री जो बरछा के एक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे कि हाथीनाला थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग स्थित रानीताली चौराहे के पास गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे युवक जोगेंदर और 12 वर्षीय बालक गोलू निवासीगण ग्राम बेलहत्थी टोला कोड़री जो बाजार से खरीददारी करके घर लौट रहे थे कि अनियंत्रित होकर दोनों मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें मोटरसाइकिल सवार कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया और एक बालक सहित दो सवार युवक मामूली रूप से चोटिल हो गए ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]