चोपन पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी की ₹40,000/- धनराशि पीड़ित को वापस

चोपन पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी की ₹40,000/- धनराशि पीड़ित को वापस*श
तकनीकी कार्रवाई से साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण

अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ित *बबलू पुत्र किशन लाल बंजारा निवासी माता जी की खेड़ी थाना रामपुरा जनपद नीमच (म0प्र0), हाल पता- चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र* के साथ छलपूर्वक ₹40,000/- (चालीस हजार रुपये) की साइबर ठगी की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई।

साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक/संस्था से त्वरित ई-मेल पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप पीड़ित की फ्रॉड हुई *संपूर्ण धनराशि ₹40,000/- (चालीस हजार रुपये)* सफलतापूर्वक उसके मूल खाते में वापस कराई गई।

साइबर टीम का विवरण-
01. श्री अखिलेश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन
02. म0का0 प्राची शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन
03. म0का0 शैलजा सिंह

* साइबर अपराध से बचाव के उपाय:*
• किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें।
• किसी भी अज्ञात लिंक/एप को डाउनलोड करने या क्लिक करने से बचें।
• बैंक से संबंधित कार्य केवल आधिकारिक वेबसाइट/ऐप या शाखा के माध्यम से ही करें।
• अपने मोबाइल/ईमेल पर आने वाले ट्रांजेक्शन अलर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें।

किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें एवं [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।*

*सोनभद्र पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]