दिल दहला देने वाला दुःखद घटना , ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला ,मौके पर तीनों की हुई मौत

दिल दहला देने वाला दुःखद घटना , ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला ,मौके पर तीनों की हुई मौत

रविन्द्र कुमार मोदनवाल, पत्रकार/मधुपुर रॉबर्ट्सगंज मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना अन्तर्गत सोनपुर के अहिरुपुर निवासी अशोक जी के पत्नी , बेटा और भतीजा समेत 3 लोगों की ट्रेलर ट्रक की चपेट मे आने से मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 मंगलवार की सुबह अहिरुपुर सोनपुर के रहने वाले अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी उम्र लगभग 28 वर्ष अपने पांच वर्षीय बेटे को लेकर अपने देवर अनुराग उम्र लगभग 19 वर्ष के साथ बाइक से अपने बेटे का इलाज कराने के लिए अहरौरा जा रही थी । लेकिन रास्ते में ही रोशनहार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी । जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई । बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर खून ही खून फैला हुआ था । ट्रक ने तीनों को काफी दूर तक घसीटा । जिससे शरीर कई हिस्सों में बट गया । दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । इस दर्दनाक हादसे से घर मे कोहराम मच गया । हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया । नाराज लोगों ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई । जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने लोगों को समझाकर बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया । तीनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]