पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में रात्रि भ्रमण के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।

जनपद – सोनभद्र
दिनांक – 26.03.2026

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में रात्रि भ्रमण के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रात्रि के समय जनपद में भ्रमण करते हुए रात्रि गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित रात्रि गश्त, चेकिंग प्वाइंट्स एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की तत्परता का अवलोकन किया गया। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि में गश्त को प्रभावी बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग तथा आमजन से समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सतर्कता, सक्रिय गश्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]