पिपरी पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 88,700/- रुपये कराये गये वापस
दिनांक – 27.03.2026
थाना – पिपरी, जनपद सोनभद्र
सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”
पिपरी पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 88,700/- रुपये कराये गये वापस
जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) महोदय के मार्गदर्शन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक पीड़ित व्यक्ति की साइबर ठगी की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।
अवगत कराना है कि आवेदक *गौतम जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल निवासी राधा कृष्णा मंदिर, रेनूकूट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र* के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गयी थी।
उक्त प्रकरण में थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया गया तथा नियमानुसार आवश्यक पत्राचार/नोटिस की प्रक्रिया पूर्ण कर कुल *88,700/- रुपये* आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराये गये।

धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं थाना पिपरी पुलिस की सराहना की गयी।
प्राप्त धनराशि का विवरण:
कुल बरामद धनराशि – 88,700/- रुपये
बरामद करने वाली टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक – प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना पिपरी
2. निरीक्षक – हरेन्द्र यादव, थाना पिपरी
3. उपनिरीक्षक – दिलीप कुमार सिंह, थाना पिपरी
4. महिला आरक्षी – अर्चना, थाना पिपरी
