पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों की समीक्षा
जनपद सोनभद्र
दिनांक – 24.03.2026पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों की समीक्षाआज दिनांक 24.03.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में Zero Fatality District (ZFD) अभियान के तहत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गठित क्रिटिकल कॉरिडोर (CC) टीमों की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक के दौरान रॉबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल एवं बभनी थाना क्षेत्रों में कार्यरत टीमों द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों, प्रवर्तन कार्रवाई तथा जागरूकता अभियानों का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी टीम प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर पर निरंतर सतर्कता बनाए रखते हुए दुर्घटना संभावित कारणों पर विशेष फोकस करें तथा प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें।
*विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर कड़ाई से कार्यवाही के निर्देश दिए गए—*
बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण
गलत दिशा में वाहन संचालन (Wrong Side Driving) पर रोक
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग पर सख्त प्रतिबंध
सड़क किनारे अवैध पार्किंग/अतिक्रमण के विरुद्ध अभियानइसके अतिरिक्त, सभी सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों का IRAD/eDAR पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने, दुर्घटनाओं के मूल कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर सुधारात्मक उपाय लागू करने तथा चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक इंजीनियरिंग एवं प्रवर्तन उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक महोदय ने यह भी निर्देशित किया कि प्रवर्तन के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने हेतु नियमित सड़क सुरक्षा अभियान चलाए जाएं, जिससे जनसहभागिता बढ़े और दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
जनपद पुलिस द्वारा Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
