*थाना अनपरा पुलिस द्वारा 06 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।*

*जनपद सोनभद्र*

*थाना अनपरा पुलिस द्वारा 06 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा 06 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियान के क्रम में थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0नं0 1222/19, धारा 147, 148, 353, 332, 34 भा0द0वि0 एवं 7 सीएलए एक्ट से संबंधित कुल 06 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत सभी अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-*
01. संजय कुमार चौधरी पुत्र रामधनी भारती, निवासी रेनुसागर शिव मंदिर, थाना अनपरा (उम्र लगभग 25 वर्ष)
02. कुलदीप पाल पुत्र चन्द्रिका पाल, निवासी पूर्वी परासी, थाना अनपरा (उम्र लगभग 48 वर्ष)
03. राजेश यादव पुत्र मंगल यादव, निवासी बलिया खटाल, थाना अनपरा (उम्र लगभग 47 वर्ष)
04. के.के. शर्मा उर्फ कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र कपिल देव शर्मा, निवासी गरबन्धा, थाना अनपरा (उम्र लगभग 46 वर्ष)
05. हीरालाल पुत्र चन्द्रिका प्रसाद, निवासी पूर्वी परासी, थाना अनपरा (उम्र लगभग 44 वर्ष)
06. पप्पू गुप्ता पुत्र रामसुन्दर गुप्ता, निवासी परासी, थाना अनपरा (उम्र लगभग 50 वर्ष)

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
01. प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 बृजेश कुमार दुबे, चौकी प्रभारी रेनुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 कमलेश सिंह यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 विजय कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
05. का0 सौरभ वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]