*जनपद–सोनभद्र**थाना दुद्धी द्वारा साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 8,000/- रुपये कराए वापस

*जनपद–सोनभद्र**थाना दुद्धी द्वारा साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 8,000/- रुपये कराए वापस-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।आवेदक राकेश कुमार पुत्र गोरखलाल निवासी सायल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र की मोबाइल चोरी हो जाने के उपरांत अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से ₹15,000/- की धोखाधड़ी कर ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना दुद्धी की साइबर टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार फ्रॉड की गई धनराशि में से ₹8,000/- रुपये आवेदक को सफलतापूर्वक वापस कराए गए।*बरामदगी करने वाली टीम*
01. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
02. व0उ0नि0 संजय सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
03. का0 मन्तोष कुमार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
04. म0का0 संध्या यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
* जनसामान्य से अपील साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा साइबर क्राइम थाना को सूचित करें।हेल्पलाइन नंबर – 1930*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]